सिवांची-मालाणी क्षेत्र में तेरापंथ साधु-साध्वियों के चातुर्मास घोषित
तेरापंथ धर्मसंघ के ११ वें आचार्य महाश्रमण के विद्वान शिष्य मुनि एवं विदुषी शिष्या साध्वीवृंदों के सिवांची-मालाणी क्षेत्र के चातुर्मास घोषित हुए। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य कांतिलाल ढेलडिय़ा ने बताया कि वर्ष २०१३-१४ के चातुर्मास में बालोतरा में साध्वी सम्यकप्रभा सरदारशहर, जसोल में मुनि जंबूकुमार सरदारशहर, असाडा में मुनि मदन कुमार समदड़ी, पचपदरा में साध्वी उज्जवल रेखा सरदारशहर, टापरा में साध्वी सत्यप्रभा देवगढ़-मदारिया व बाड़मेर में साध्वी लब्धिप्रभा टिटलागढ़ का चातुर्मास होगा। ढेलडिय़ा ने बताया कि फिलहार ये सभी साधु-साध्वीवृंद सिवांची-मालाणी क्षेत्र में ही प्रवास कर रहे हैं। चातुर्मास घोषित पर सिवांची-मालाणी तेरापंथ समाज के श्रावक-श्राविकाओं ने हर्ष जताया है। साथ ही इस क्षेत्र के सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं ने गांधीधाम में आचार्य महाश्रमण के दर्शन किए।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2012 Balotra Pragati Mandal Ichalkaranji / Template by : Urangkurai